फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एसटीएफ से कराएं जीएमओयू कर्मी मनोज कुकसाल की संदिग्ध मौत की जांच

एसटीएफ से कराएं जीएमओयू कर्मी मनोज कुकसाल की संदिग्ध मौत की जांच

Sun, 03 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ से कराएं जीएमओयू कर्मी मनोज कुकसाल की संदिग्ध मौत की जांच
कोटद्वार। जीएमओयू कंपनी के श्रीनगर गढ़वाल कार्यालय में बुकिंग क्लर्क के रूप में कार्यरत मनोज कुकशाल की संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच एसटीएफ से कराने की मांग पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रमुख सचिव गृह को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिजनों ने इस आशय का पत्र वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत को सौंपा था।
विज्ञापन

कोटद्वार के बालासौड़ निवासी पारेश्वरदत्त कुकशाल ने बताया कि उनका बेटा मनोज कुकसाल उत्तराखंड की सबसे बड़ी सहकारी क्षेत्र की परिवहन कंपनी जीएमओयू में बुकिंग क्लर्क के रुप से श्रीनगर गढ़वाल में तैनात था। गत 20 सितंबर को उसकी संदिग्ध मौत की खबर मिली। पुलिस ने जहां इस मामले को खुदकुशी का बताया, वहीं घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बनता है। कहा कि घटना के दिन से ही वह पुलिस से इस मामले को हत्या बताते हुए जांच करने की बात कर रहे हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। श्रीनगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने उनके पुत्र की संदिग्ध मौत की जांच एसटीएफ से कराने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत से आग्रह किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि श्रीनगर पुलिस की आत्महत्या की कहानी परिजनों के गले नहीं उतर रही है। एसटीएफ जांच से वास्तविकता सामने आ सकती है।
विज्ञापन

जारी
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed