फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   थापा एफसी ने जीता फुटबाल कप का फाइनल मुकाबला

थापा एफसी ने जीता फुटबाल कप का फाइनल मुकाबला

Wed, 25 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
थापा एफसी ने जीता फुटबाल कप का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही शहीद मेमोरियल फुटबाल कप का फाइनल मुकाबला थापा एफसी ने जीतकर अपने नाम कर लिया। वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में थापा एफसी व किशनपुरी की टीमें आमने-सामने थी। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर गोल दागने के कई प्रयास किए, लेकिन अंतत: थापा एफसी ने शानदार तालमेल का परिचय देते हुए किशनपुरी की रक्षा पंक्ति को नेस्तनाबूत कर बॉल गोलपोस्ट में पहुंचा दी और मैच में 1-0 की बढ़त लेते हुए मैच जीत लिया। इससे पूर्व विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल, जिला पंचायत सदस्य सुधा सती ने दीप प्रज्ज्वलित कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। मैच के अंत में अतिथिगणों ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर संस्था के संयोजक आश्विन कुकरेती, अमन शर्मा, आशुतोष रावत, शिवम बजरंगी, हिमांशु नेगी, निशि कोटनाला, पंकज नेगी, अमित बडोला, राजगौरव नौटियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed