{"_id":"5995c9314f1c1be8148b482b","slug":"141502988593-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 ग्रामीण डाकघर के कर्मचारियों ने काम ठप कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 ग्रामीण डाकघर के कर्मचारियों ने काम ठप कर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/धुमाकोट/लैंसडौन। सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने सहित चार सूत्री मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दुगड्डा ब्लाक के ब्रांच पोस्टमास्टर और ग्रामीण डाक सेवकों ने 26 ग्रामीण डाकघरों का काम ठप कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को कोटद्वार के मुख्य डाकघर परिसर में परिमंडल ऑडिटर बलवंत सिंह के नेतृत्व में दुगड्डा ब्लाक के ग्रामीण डाकघर शाखाओं के ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस अवसर पर ब्रांच पोस्ट मास्टर बीरा देवी, निर्मला थलेडी, मंजू देवी, प्राची रावत, पूर्णिमा कोटनाला, ग्रामीण डाक सेवक गणेश चंद्र, चंद्रमोहन सजवाण, जगदीश पोखरियाल, राजेंद्र सिंह व नागेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद थे। उधर, बृहस्पतिवार को तहसील परिसर धुमाकोट में क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीण डाक सेवक संघ के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष केशर सिंह रावत, शिशुपाल सिंह, सुदर्शन सिंह, प्रीति रावत, शांति देवी, बलबीर सिंह, मनोहरी देवी, बचे सिंह आदि मौजूद रहे। लैंसडौन में भी ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी रही।