फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटा क्षेत्र पंचायत सीट पर सरस्वती देवी निर्विरोध जीती

कोटा क्षेत्र पंचायत सीट पर सरस्वती देवी निर्विरोध जीती

Fri, 08 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोटा क्षेत्र पंचायत सीट पर सरस्वती देवी निर्विरोध जीती
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक की रिक्त चल रही क्षेत्र पंचायत सीट के लिए महिला उम्मीदवार सरस्वती देवी को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक में कोटा क्षेत्र पंचायत सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन छह जून तक एक महिला उम्मीदवार सरस्वती देवी ने दावेदारी की थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटा उर्मिला देवी ने गत मार्च माह में इस्तीफा दे दिया था। इसके कारण यह क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट खाली चल रही थी। नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि छह जून तक और नामांकन पत्रों की जांच की तिथि सात जून निर्धारित की गई थी। खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर अपर्णा बहुगुणा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट कोटा के लिए एकमात्र महिला उम्मीदवार सरस्वती देवी ने ही अपना नामांकन पत्र भरा था। नामांकन पत्रों की जांच में सरस्वती देवी का नामांकन पत्र सही पाया गया। कोई प्रतिद्वंद्वी न होने के कारण सरस्वती देवी को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed