फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हर्षू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से भवन क्षतिग्रस्त

हर्षू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से भवन क्षतिग्रस्त

Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हर्षू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से भवन क्षतिग्रस्त
हर्षू गांव में वज्रपात से टूटा मकान
विज्ञापन

परिवार ने भागकर बचाई जान, पानी का टैंक हुआ क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
दुगड्डा।
तहसील कोटद्वार के हर्षू गांव में वज्रपात से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान घर में रह रहे परिवार ने भागकर जान बचाई। घटना में गोशाला में एक बकरी मर गई और पानी का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।

बुधवार को विकासखंड दुगड्डा के पट्टी अजमेर पल्ला के हर्षू गांव में तड़के तीन बजे जगमोहन द्विवेदी के आवासीय मकान में तेज धमाके के साथ वज्रपात होने से अफरा-तफरी मच गई। गृह स्वामी जगमोहन और उनके परिवार ने दौड़कर अपनी जान बचाई। ग्रामीण जगमोहन ने बताया कि वह घर पर सो रहे थे, तभी अचानक तड़के तीन बजे जोर के धमाके से वह भयभीत हो गए। घर के सभी विद्युत उपकरण एक-एक कर जलने लगे। अंधेरा होने से वह मुश्किल से बाहर निकले। गोशाला पहुंचने पर वहां एक बकरी मरी मिली, साथ ही निकट ही स्थित पेयजल टैंक भी क्षतिग्रस्त मिला। एसडीएम राकेेश तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed