{"_id":"5ae4acda4f1c1b57098b6f34","slug":"131524935898-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार के नवोदित ने यूपीएससी परीक्षा में पाई 521वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार के नवोदित ने यूपीएससी परीक्षा में पाई 521वीं रैंक
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में कोटद्वार के युवा नवोदित वर्मा ने देशभर में 521वीं रैंक लाकर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटे की सफलता से जहां परिजनों में खुशी का माहौल है वहीं उनके घर पर नाते रिश्तेदार बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
कोटद्वार के नजीबाबाद रोड मंदाकनी नगर निवासी राजकीय महाविद्यालय में प्रयोगशाला सहायक पद पर तैनात अनिल कुमार वर्मा और गृहणी पूनम वर्मा के होनहार बेटे नवोदित ने श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार से दसवीं और बारहवीं टॉप किया था। इसके बाद उसने एमआईटी कुरुक्षेत्र से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया। गेट परीक्षा के ऑल इंडिया में 73वीं रैंकिंग हासिल कर वर्तमान में नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) सूरत में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अमर उजाला से बातचीत में नवोदित ने बताया कि बचपन से ही सिविल सर्विस के माध्यम से देश की सेवा करने का सपना रहा है। इसीलिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। 521वीं रैंक से उन्हें आईएफएस बनने का मौका मिल सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन