{"_id":"5a0dc5fe4f1c1b68678bc1e3","slug":"131510852094-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल से स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं के बदले मिल रही उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल से स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं के बदले मिल रही उपेक्षा
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों का कार्यबहिष्कार और धरना प्रदर्शन 31वें दिन भी जारी रहा। दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि 12 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के लिए सेवा देने के बदले उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में आशा कार्यकत्री तहसील में एकत्र हुईं। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने राजनीतिक दलों पर आशाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने आशाओं को पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन एक किस्त दिए जाने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो हजार रुपये देने की घोषणा की, लेकिन दिया नहीं।
इस अवसर पर यूनियन उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, नीलम कुुकरेती, रीता देवी, भागीरथी भंडारी, विजयलक्ष्मी, मंजू नेगी, संजू नेगी, गोदांबरी, सुमित्रा भट्ट, पूनम डोभाल, लक्ष्मी गुसाईं, संगीता रावत, ऊषा चौहान, ममता नेेगी, विनीता काला, सुमित्रा पंत व सीमा शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो