फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दिनदहाड़े हत्याकांड से वकीलों में रोष, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दिनदहाड़े हत्याकांड से वकीलों में रोष, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Wed, 13 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े हत्याकांड से वकीलों में रोष, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
कोटद्वार। जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में खासी दिलचस्पी रखने वाले वकील सुशील रघुवंशी भूमाफिया के निशाने पर थे। सूत्रों की मानें तो अब भी तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में उनके कई मामले लंबित चल रहे हैं। कई मामलों में वह खुद शिकायतकर्ता भी हैं। उन्होंने गलत तरीके से की गई रजिस्ट्री और भूमि खरीद-फरोख्त मामलों की शिकायत राजस्व अधिकारियों के यहां की थी। कई सूचनाएं उन्होंने सूचना के अधिकार से भी हासिल की थी। इससे उनके कई दुश्मन बन गए थे। अनुसूचित जाति की जमीनों को गैरकानूनी तरीके से खरीदने बेचने के मामलों में वह कई लोगों की पैरवी भी कर रहे थे। वकालत में आने से पहले सुशील रघुवंशी पुलिस के रेडियो आपरेटर पद पर कार्यरत थे। वहां से वीआरएस लेने के बाद उन्होंने कोटद्वार में वकालत शुरू की थी।
हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोटद्वार पहुंचे एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। बताया कि पुलिस की एक टीम गठित कर तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में चल रहे मामलों का अध्ययन करेगी। यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने कितने लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थी और सूचना के अधिकार में कितने लोगों की सूचनाएं हासिल की थी। एसएसपी का कहना है कि अभी परिजनों से बात नहीं हुई है। वह खुद भी उनसे बात करेंगे। हर एंगल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



दिनदहाड़े हत्याकांड से वकीलों में रोष
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले से वकीलों में पुलिस-प्रशासन के प्रति आक्रोश बना है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुशील हत्याकांड के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प प्रशासन से की है। बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल में थाना निरीक्षक यूएस जिमिवाल से वार्ता कर हत्याकांड का जल्द खुलासा न होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। कहा कि जिस तरह हत्यारों ने दिन दहाड़े वकील की उसके घर पर ही उसकी हत्या कर दी है, उससे कोटद्वार की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाना कठिन नहीं है। वार्ता में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत, वरष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, अमित सजवाण, बार के सचिव आशुतोष देवरानी, प्रमोद राणा, प्रवेश रावत, अमित बडोला, शोभा बहुगुणा भंडारी, अनिल खंतवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed