{"_id":"5cc9cc61bdec2207626c32e3","slug":"121556728929-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडीचौड़ उतरी में भूसे का ढेर जलकर खाक, बीईएल रोड के जंगल में लगी आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडीचौड़ उतरी में भूसे का ढेर जलकर खाक, बीईएल रोड के जंगल में लगी आग से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर/कोटद्वार। बुधवार को आग की दो घटनाएं हुईं। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में भूसे के ढेर ने आग पकड़ ली। वहीं दूसरी घटना कोटद्वार में यूपी बार्डर क्षेत्र की है, जहां यूूूपी के जंगलों की आग आबादी तक पहुंच गई। पास के जंगल में लगी आग से बीईएल फैक्ट्री प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने उत्तराखंड फायर बिग्रेड से आग बुझाने का आग्रह किया। करीब तीन वाहन फायर बिग्रेड के मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बुधवार सुबह कलालघाटी निवासी दिनेश गौड़ ने बताया कि उन्होंने झंडीचौड़ उत्तरी स्थित अपने खेत में करीब दस बीघे गेंहू का भूसे का ढेर लगा रखा था। करीब ग्यारह बजे स्थानीय लोगों ने खेत की तरफ से धुंआ उठते देखा तो उन्हें आग लगने का अंदेशा हुआ। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने सजगता दिखाते हुए आसपास से पानी का इंतजाम कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण कचरे के ढेर में लगाई गई आग को बताया जा रहा है, जिसकी चिंगारी तेज हवाओं के साथ भूसे के ढेर तक पहुंच गई।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि बीईएल की सूचना पर पहुंचे अग्निशमनदल ने यूपी के जंगल से उत्तराखंड की ओर बढ़ रही भयंकर आग को बुुझाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।