फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लोगों ने की कोटद्वार से विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग

लोगों ने की कोटद्वार से विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग

Mon, 07 Jan 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने की कोटद्वार से विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर-31 पदमपुर मोटाढ़ाक के लोगों ने खुुुली बैठक में जिला विकास प्राधिकरण का विरोध किया है। लोगों ने कहा कि कोटद्वार में भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने में लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। उन्होंने कोटद्वार से विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को उमराव नगर पार्क में आयोजित बैठक क्षेत्रीय पार्षद सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने पार्षद से अनेक समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के अस्तित्व में आने के बाद कोटद्वार में भवन निर्माण कार्य में परेशानी हो रही है। कोटद्वार-भाबर के क्षेत्रों में भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत करने में लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। उन्होंने विकास प्राधिकरण को कोटद्वार से हटाने की मांग की है, जिससे जनता को अनावश्यक करों से निजात मिल सके। बैठक में श्रम कार्ड, राशन कार्ड सत्यापन, पानी व बिजली की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में विमला देवी शुक्ला, जगमोहन सिंह, शिशुपाल सिंह, भगवती थपलियाल, राकेश सुंद्रियाल, बीजेंद्र सिंह, गुड्डी देवी, अनीता बिंजोला, बिना भट्ट, उजागर पुंडीर, नीरज पयाल, पंकज नेगी व दीपक खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed