{"_id":"5bf6de1dbdec2241b62877e3","slug":"121542905373-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी ने जीती अंतर विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी ने जीती अंतर विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नवयुग सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ अभियान के तहत आयोजित अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल के नाम रही। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को विनर ट्रॉफी और विजेता खिलाड़ी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
पदमपुर मोटाढांक स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित 16 विद्यालयों की अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुुभारंभ किया गया। इस मौके पर नवयुग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांधा। मुख्य अतिथि कर्नल जेएस नेगी (रिटा.) ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन डीएवी स्कूल, नवयुग, एवीएन और राइजिंग सन स्कूल की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। सेमीफाइनल मैच में डीएवी ने राइजिंग सन को और नवयुग ने एवीएन की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच डीएवी पब्लिक स्कूल और नवयुग स्कूल की छात्राओं के बीच खेला गया। अंत में डीएवी ने 25-23 के स्कोर से प्रतियोगिता अपने नाम की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डीसीएस नेगी, प्रधानाचार्य नैंसी सुंद्रियाल, राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी सौरभ नौडियाल व आशुतोष सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो