फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बरसात में सभी विभाग व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त: डा.हरक सिंह रावत

बरसात में सभी विभाग व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त: डा.हरक सिंह रावत

Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बरसात में सभी विभाग व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त: डा.हरक सिंह रावत
कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने आपदा और अतिक्रमण को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मानसून के मद्देनजर नगर निगम, लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पिछली आपदा के सभी सेंसटिव जोन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में वन मंत्री और स्थानीय विधायक डा. हरक सिंह ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में शहर में स्वच्छता, जलभराव और बरसाती नालों में कटाव पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने प्रशासन को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि लालबत्ती चौराहे का चौड़ीकरण अविलंब पूरा कर यातायात को सुचारू बनाया जाए। बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने पर 57 लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वन मंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों के ऊपर दो वार्ड में एक सुपरवाइजर और नगर निगम कार्यों में तेजी लाने के लिए अविलंब स्थायी एई एवं जेई की तैनाती के निर्देश दिए। वन मंत्री ने कहा कि नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना हमारा कर्तव्य है। जहां पालिका को सालाना मात्र 70 लाख मिलता था, वहीं निगम बनने के बाद मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री से कहकर इसे दो करोड़ 23 लाख कर दिया है। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली, मुकेश नेगी, नरेंद्र सेमवाल, सुरेंद्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed