फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ गढ़देवा का आगाज

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ गढ़देवा का आगाज

Sat, 16 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ गढ़देवा का आगाज

विज्ञापन
कोटद्वार। जिलास्तरीय 67वीं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘गढ़देवा’ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने पौड़ी जिले के 15 विकास खंडों से पहुंचे 675 प्रतिभागियों की मार्च पास्ट परेड की सलामी ली और खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
शनिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित गढ़देवा के शुभारंभ करते हुए लैंसडौन विधायक ने सरकारी विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के लिए नहीं मिलने वाले बजट पर चिंता जताई। कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। शीघ्र इस प्रकार के आयोजनों के लिए सरकार अलग से बजट की व्यवस्था करेगी। शुभारंभ के अवसर पर जीजीआईसी की शिक्षिका रेनु गौड़ के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने खेल मैदान में गढ़वाली लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।
विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर बालक और बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रशांत, तौषी ने प्रथम, गणेश, हिमानी ने द्वितीय और सूरज, खुशबू ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर 800 मीटर रेस में मोहित कुमार, बीना ने पहला, देवेंद्र, निकिता ने दूसरा और प्रीतम नेगी, माधवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर 600 मीटर रेस मेों अमन प्रकाश, प्रियंका ने प्रथम, शिव कुमार, मनीषा ने द्वितीय जबकि दिव्यांशु भंडारी, अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, प्रतियोगिता संयोजक बीईओ सुषमा दास, आयोजन सचिव प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री शिव सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष जयदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed