फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सिद्धबली मंदिर की पार्किंग में सांड ने मचाया उत्पात, अफरा-तफरी

सिद्धबली मंदिर की पार्किंग में सांड ने मचाया उत्पात, अफरा-तफरी

Fri, 15 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सिद्धबली मंदिर की पार्किंग में सांड ने मचाया उत्पात, अफरा-तफरी
कोटद्वार। प्रसिद्ध धाम सिद्धबली मंदिर के नीचे पार्किंग ग्राउंड में शुक्रवार को एक सांड़ के उत्पात से श्रद्धालुओं और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। श्रद्धालुओें और दुकानदारों ने भागकर जान बचाई। दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर सांड़ के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। दुकानदार बलवंत सिंह रावत, रमेश रावत, विजय रावत, सुशील पंवार, गणेश रावत, उमेश शर्मा ने कहा कि शुक्रवार की सुबह एक सांड ने मंदिर के नीचे बनी राम सेवक की दुकान में घुसकर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। देखते ही देखते सांड़ आक्रामक हो गया। उसने जमकर उत्पात मचाया। दुकान का सामान नष्ट कर दिया। मौके पर मौजूद दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई। लोगों ने बताया कि यह सांड़ पहले भी यहां उत्पात मचा चुका है। पूर्व में भी लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने जिला पंचायत के माध्यम से गत 25 अगस्त को सांड़ को यहां से हटा दिया था, लेकिन वह फिर आ धमका है। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि इसके लिए फिर से जिला पंचायत को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed