{"_id":"5965071c4f1c1b72268b4588","slug":"121499793180-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली में सामान्य हुए हालात, पुलिस-प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली में सामान्य हुए हालात, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतपुली। कस्बे में दो दिन पहले एक धर्मस्थल की विवादास्पद फोटोग्राफ पोस्ट करने पर मचे बवाल पर पुलिस और प्रशासन ने पूरी तरह काबू पा लिया है। दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बाद भी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह एहतियात बरत रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन बाजार खुला और हालात पूरी तरह से सामान्य रहे। मामले के दोबारा तूल पकड़ने की आशंका के मद्देनजर सीओ के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल कस्बे में ही डेरा डाले हुए है। कावड़ ड्यूटी में गए सतपुली के एसओ राकेंद्र कठैत केे वापस बुला लिया गया है।
कस्बे में मामला भले ही सतही तौर पर शांत हो गया हो, लेकिन अब भी दोनों पक्षों से जुड़े कई लोग सोशल साइट खासतौर पर फेसबुक पर इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेवार बताकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कई लोग सारे घटनाक्रम को राजनीतिक चश्मे से भी देख रहे हैं। अगले कुछ महीनों में कस्बे में नगर पंचायत एवं छात्रसंघ के चुनाव होने हैं। ऐसे में कई लोग अपने हिसाब से घटनाक्रम को परिभाषित करने में जुटे हैं। कस्बे में सब्जी की दुकान चलाने वाले मो. आलम ने आरोपी की करतूत की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओर जेआर जोशी का कहना है कि सतपुली में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। आरोपी के बाल सुधार गृह भेजे जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों की नाराजगी भी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन