फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पेयजल लाइनों के पुनर्गठन न होने से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग

पेयजल लाइनों के पुनर्गठन न होने से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग

Fri, 17 May 2019 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइनों के पुनर्गठन न होने से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में 60 के दशक में बिछाई गई अंडर साइज पाइप लाइनों का अभी तक पुनर्गठन नहीं हो पाया है। इससे गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। स्थिति यह है कि कई कालोनियों में जहां एक ओर लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है, वहीं कुछ इलाकों में तो लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत, शिवपुर, मानपुर, लालपुर व सिताबपुर सहित भाबर और सनेह क्षेत्र में 60 के दशक में आबादी के हिसाब से दो से तीन इंच की पाइप लाइनें बिछाई गईं। 90 के दशक के बाद क्षेत्र में आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ा। आबादी का घनत्व बढ़ने के कारण क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2017 में भाबर और सनेह क्षेत्र के 35 ग्रामसभाओं के 73 गांवों को सम्मिलित किया, लेकिन डेढ़ साल बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर निगम के मानकों के अनुसार प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए, लेकिन नगर निगम बनने के बाद लोगों को मानकों के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी 40 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से पानी मुहैया कराया जा रहा है। बीरेंद्र सिंह, सुधा देवी, जयदेव सिंह, रामरतन, वीरा देवी, उर्मिला देवी व पूजा देवी आदि ने बताया कि क्षेत्र में दो और तीन इंच पेयजल लाइन बिछाई गई थी, लेकिन पिछले दो दशकों में क्षेत्र में आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि सीएम और शहरी विकास मंत्री से जनता को शहरी मानकों के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल लाइनों के पुनर्गठन, उच्च क्षमता के ट्यूबवेल और ओवर हैड टैंक बनाने की मांग की गई थी। एडीबी की ओर से क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीबी शहरी एवं नगरीय विकास परियोजना के परियोजना निदेशक चंद्रेश कुमार यादव ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम में पेयजल और सीवर को लेकर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed