फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डाडामंडी-सिलोगी, कांडी और लैंसडौन रूटों पर 11 से चलेंगी जीएमओयू की बसें

डाडामंडी-सिलोगी, कांडी और लैंसडौन रूटों पर 11 से चलेंगी जीएमओयू की बसें

Wed, 02 Jan 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
डाडामंडी-सिलोगी, कांडी और लैंसडौन रूटों पर 11 से चलेंगी जीएमओयू की बसें
कोटद्वार। शासन ने गढ़वाल के कांडी, सिलोगी, द्वारीखाल और लैंसडौन रूटों पर जीएमओयू की बसों का संचालन करने की अनुमति प्रदान कर क्षेत्रवासियों को नए साल की सौगात दी है। इन सभी रूटों पर कोटद्वार से 11 जनवरी को बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जीएमओयू ने इन सभी रूटों पर 11 जनवरी से प्रतिदिन यात्री बसें चलाने की घोषणा की है। 11 जनवरी को ही कोटद्वार-कांडी, कोटद्वार-लैंसडौंन के लिए भी बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसकी समय सारिणी जल्द घोषित की जाएगी। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत डाडामंडी-द्वारीखाल-सिलोगी मार्ग पर जीएमओयू की बसें संचालित करने की मांग क्षेत्र की जनता कई वर्षों से करती आ रही है। उत्तर प्रदेश के समय से इन रूटों को राष्ट्रीयकृत घोषित करते हुए रोडवेज के लिए आरक्षित किया गया था। शासन ने अब इन मार्गों केेे अराष्ट्रीयकृत करते हुए निजी और सहकारी क्षेत्र की परिवहन कंपनी जीएमओयू को बस सेवा संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

जन जागृति समिति सिराईं (डाडामंडी) ने मार्ग पर बसों के संचालन करने के लिए शासन और जीएमओयू कंपनी के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल का आभार व्यक्त किया है। कहा कि बस सेवा शुरू होने से इस मार्ग के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
परिवहन विभाग ने कोटद्वार-डाडामंडी-सिलोगी, कोटद्वार-कांडी, कोटद्वार-लैंसडौंन मार्ग पर बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। उक्त मार्ग पर 11 जनवरी से तीन बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। पहली बस सेवा सुबह साढ़े नौ बजे कोटद्वार से डाडामंडी होते हुए सिलोगी तक संचालित की जाएगी। दूसरी बस दोपहर डेढ़ बजे द्वारीखाल से डाडामंडी होते हुए कोटद्वार लौटेगी। तीसरी बस शाम तीन बजे कोटद्वार से बाया डाडामंडी, द्वारीखाल होते हुए सिलोगी तक जाएगी। यह बस सिलोगी में रात्रि विश्राम कर अगले दिन सुबह सात बजे कोटद्वार के लिए चलेगी। कोटद्वार-कांडी और कोटद्वार-लैंसडौंन मार्ग पर बस सेवा की समय सारणी जल्द जारी की जाएगी।
-जीत सिंह पटवाल, अध्यक्ष जीएमओयू
जारी
अशोक केष्टवाल/चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed