{"_id":"5c055ee4bdec22414b47c8d2","slug":"11543855844-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता को संतोषी और मधु का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता को संतोषी और मधु का चयन
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कल्जीखाल की दो छात्राओं संतोषी और मधु को 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। दोनों छात्राएं 14 से 16 दिसंबर को विज्ञान धाम देहरादून में होने वाली विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में दोनों छात्राओं ने जीआईसी खिर्सू में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसमें छात्राओं की परियोजना का विषय स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरे भरे राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के अंतर्गत उपविषय पारंपरिक ज्ञान पद्धति में अनाज के पारंपरिक एवं आधुनिक भंडारण के तरीकों का तुलनात्मक अध्ययन था। छात्राओं ने अपने शोध में कीटनाशक मुक्त अनाज भंडारण की पारंपरिक विधियों को अपनाकर भविष्य में लंबे समय तक खाद्यान्नों को सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित किया। बीईओ इदरीस अहमद और पीटीए अध्यक्ष वीएस बिष्ट ने छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
-फोटो