{"_id":"5bfec53cbdec22413e057f1c","slug":"11543423292-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंदकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंदकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। एकेश्वर ब्लाक के चौंदकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। इस दौरान मेले में कलाकारों ने गढ़वाल की संस्कृति को कार्यक्रमों के माध्यम से अतिथियों के सामने रखा। कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने कलाकारों ने अतिथियों की तालियां बटोरी।
बुधवार को ब्लाक मुख्यालय में आयोजित चौंदकोट महोत्सव का शुभारंभ वन मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन आवश्यक है। क्षेत्र से अपना भावनात्मक लगाव बताते हुए वन मंत्री ने क्षेत्र में श्रम और कौशल विकास विभाग की ओर से रोजगारपरक प्रशिक्षण शुरू किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने चौंदकोट महोत्सव के लिए वन विभाग की ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने ब्लाक मुख्यालय के मैदान के विस्तारीकरण और एकेश्वर ब्लाक के नौगांव-कमंदा में सामुदायिक भवन के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर लोक गायक गजेंद्र राणा द्वारा पुष्पा छोरी, चिट रुमाल, लीला घस्यारी आदि गढ़वाली लोक गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। जितेंद्र चौहान ने जय भगवती नंदा, हिमवंती देश आदि प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, संयोजक रविंद्र नेगी, तेजपाल पंवार, विनोद रावत आदि मौजूद थे।