{"_id":"5b8ab63342c792465a6a63da","slug":"11535817267-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैसकर्मी का शव आवास पर पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैसकर्मी का शव आवास पर पड़ा मिला
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। जीएमवीएन द्वारा संचालित इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी गंगा सिंह चौहान (58) पुत्र केशवानंद निवासी चौपड़ा ग्राम पोखड़ा का शव उसके लैंसडौन स्थित आवास पर पड़ा मिला। मृतक ने गत दिवस शुक्रवार को ही लैंसडौन स्थित गैस निगम कार्यालय में पोखड़ा गैस एजेंसी से स्थानांतरण होकर अपनी ज्वाइनिंग दी थी। उसने यहां एक कमरा किराए पर लिया था।
शनिवार की सुबह कमरे का बंद दरवाजा देखने पर मकान मालिक मनोज वर्मा को अनहोनी की आशंका हुई तो उसनेगैस एजेंसी के ही एक अन्य कर्मचारी सुरेंद्र असवाल को बुलाया। उनके द्वारा जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो उक्त कर्मी चारपाई के निकट मृत अवस्था में मिला। बाथरूम व चारपाई के निकट खून की उल्टी के दाग भी मिले। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है। एसएचओ एमसी पूर्वाल ने बताया कि मृतक टीबी का मरीज था। उसका उपचार भी चल रहा था। रात बाथरूम जाने पर उसे खून की उल्टी हुई। इसी बीच उसकी मौत हो गई।