{"_id":"5b69d74d4f1c1ba33e8b595f","slug":"11533663053-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में छाए रहे पेंशन, बिजली, पानी की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में छाए रहे पेंशन, बिजली, पानी की समस्याएं
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मंगलवार को कोटद्वार में आयोजित तहसील दिवस में पेंशन, बिजली, पानी व अवैैध खनन के मुद्दे छाए रहे। इस मौके पर दर्ज कुल 48 शिकायतों में से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के लिए भेज दी गईं।
उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की 48 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है।
मोटाढांक पट्टी के ग्रामीणों ने मालन नदी में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मोटाढांक से नंदपुर, कोठला और मवाकोट तक अवैध खनन से मालन नदी छलनी हो चुकी है। नदी के किनारे भूमि कटाव का खतरा बन गया है। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे खनन और ट्रैक्टर-ट्रालियों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मवाकोट, गूलरझाला, हल्दूखाता, निंबूचौड़ में वन विभाग के गेट खोलने की मांग उठाई। कहा कि कोठला, गोरखपुर, नंदपुर, पदमपुर, मोटाढांक में मालन नदी से हो रहे भूमि कटाव और इससे गोरखपुर स्थित नलकूप, जनता इंटर कालेज मोटाढांक, स्टेडियम और मालन पुल को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
मवाकोट निवासी फतेह सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन में दो लाख की अनियमितता शिकायत दर्ज कराई। आरएल कुकरेती ने भाबर की विभिन्न सड़कों के खस्ताहाल होने, पानी की टंकी के शोपीस बने होने की शिकायत दर्ज की। जौनपुर निवासी बीएस रावत ने नगर निगम की नाली निर्माण से सड़क की चौड़ाई कम होने की शिकायत दर्ज कराई। बालासौड़ निवासी राजाराम अणथ्वाल ने नगर निगम प्रशासन द्वारा बिना मीटर के बिजली चोरी की शिकायत की। वृद्ध लोगों ने गत पांच-छह माह से पेंशन न मिलने का प्रकरण उठाया। इस मौके पर तहसीलदार सुनील राज, नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद रतूड़ी सहित दस विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
-फोटो