फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ठेकेदार पर लगाया बिना विभागीय आदेश के भवन और दुकान तोड़ने का आरोप

ठेकेदार पर लगाया बिना विभागीय आदेश के भवन और दुकान तोड़ने का आरोप

Sun, 24 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार पर लगाया बिना विभागीय आदेश के भवन और दुकान तोड़ने का आरोप
कोटद्वार। सिम्मलचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने लोक निर्माण विभाग के एक ठेकेदार पर बिना किसी विभागीय नोटिस के अतिक्रमण बताकर मकान और दुकान को तोड़ने का आरोप लगाया है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिम्मलचौड़ निवासी चांद कुमार धनगर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गाड़ीघाट निवासी एक ठेकेदार शनिवार को जेसीबी लेकर उसके घर में जबर्दस्ती घुस आया। आरोपी ठेकेदार ने गाली-गलौच करते हुए उसके घर और दुकान को अतिक्रमण की जद में बताते हुए तोड़ने की बात कही। उसने उसकी पत्नी और बच्चों को घर से निकलने को कहा। इतना ही नहीं, आरोपी ठेकेदार ने घर के फर्नीचर और बर्तन भी बाहर फेंकने शुरू कर दिए। आरोपी ने स्वयं को विभाग का आदमी बताते हुए चेतावनी दी कि उन्होंने स्वयं अपना मकान नहीं तोड़ा तो वह तोड़-फोड़कर उसे झूठे मुकदमे में फंसा देगा। ठेकेदार उसे लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। वह बिना किसी विभागीय आदेश के गत 11 मई को जबरन उसकी दुकान में तोड़-फोड़ कर चुका है। लोक निर्माण विभाग से सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त सूचना में विभाग ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। पीड़ित ने आरोपी ठेकेदार से उसे और उसके परिवार को जान व माल का खतरा होने की आशंका जताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed