{"_id":"5acba0634f1c1b526b8b49a7","slug":"11523294307-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी ने अलीगढ़ के पांच मुन्ना भाइयों को मैदान से खदेड़ा-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी ने अलीगढ़ के पांच मुन्ना भाइयों को मैदान से खदेड़ा-compat
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यहां भर्ती रैली में रविवार को आठ मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने के बाद सेना अलर्ट हो गई है। सोमवार को फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे भर्ती होने पहुंचे पांच और मुन्ना भाइयों को मैदान से बाहर खदेड़ दिया गया।
सोमवार को सेना के जवान तड़के से ही अलर्ट थे। करीब तीन बजे काशीरामपुर तल्ला की तरफ से रुद्रप्रयाग के युवाओं की भर्ती के लिए मैदान में प्रवेश के दौरान उनकी नजर सिर पर पटका बांधे हुए एक लंबे चौड़े युवक पर पड़ी। शक होने पर सैनिकों ने युवक को लाइन से बाहर ले जाकर उससे गढ़वाली भाषा में पूछताछ की, लेकिन युवक गढ़वाली में जवाब नहीं दे पाया। सख्ती के साथ पूछताछ करने पर उसने स्वयं को अलीगढ़ का बताया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चार अन्य युवकों को भी लाइन से बाहर कर मैदान से खदेड़ दिया गया।
सेना भर्ती निदेशक कर्नल आरएस चट्ठा ने बताया कि पांचों युवक उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के निवासी हैं। वे रुद्रप्रयाग के फर्जी आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाणपत्र, प्रधान के प्रमाणपत्रों के साथ भर्ती रैली में शामिल होने के फिराक में थे। उन्हें शुरूआत में पकड़कर ऐसा नहीं करने की चेतावनी देते हुए मैदान से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने भर्ती होने वाले अन्य युवाओं से दलालों के बहकावे में नहीं आने की अपील की है।