{"_id":"5a0b24e44f1c1bec538bd150","slug":"11510679780-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ प्रतिभागियों का गायन में और सात का नृत्य में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ प्रतिभागियों का गायन में और सात का नृत्य में हुआ चयन
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधुमाकोट। शारदा स्वर संगम के निर्देशक नरेंद्र रौथाण द्वारा उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ एक टैलेंट शो के लिए ऑडिशन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंडी लोकभाषा, कला, संस्कृति से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। धुमाकोट में आयोजित प्रतियोगिता में 8 प्रतिभागियों का गायन में तथा सात का नृत्य में चयन किया गया।
मंगलवार को धुमाकोट तहसील सभागार में ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ टैलेंट शो के लिए हुए ऑडिशन में 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से गायन प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागी शर्मिला, मुकेश, किरन, पालू, अभिषेक, रवीना और रश्मि का चयन हुआ, जबकि नृत्य में सात प्रतिभागी आकांक्षा, रुचि, काजल, राजेंद्र, नेहा, प्रिया, मृदुला और मुस्कान का चयन किया गया। निर्देशक नरेंद्र रौथाण ने कहा कि उत्तराखंडी लोकभाषा, कला, संस्कृति से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभाओं की खोजकर उनके हुनर को उभारने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड के साथ ही देश के विभिन्न शहरों में ऑडिशन प्रक्रिया जारी है।
निर्णायक की भूमिका में निर्माता-निर्देशक नरेंद्र रौथाण, सहायक निर्देशक कुसुम चौहान, गीता बागेश्वरी व सोनू रौथाण मौजूद रहे।