फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सरल कन्या विवाह समारोह में तीन जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सरल कन्या विवाह समारोह में तीन जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Sun, 28 Apr 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सरल कन्या विवाह समारोह में तीन जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
कोटद्वार। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह में तीन गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और परिषद के पदाधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रविवार को गोविंदनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह का शुभारंभ वर-वधू की जयमाला के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री धीरेंद्र सिंह चौहान, उनकी पत्नी विभा चौहान समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि विवाह समारोह आयोजित कर भारत विकास परिषद समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आमपड़ाव निवासी ओम प्रकाश की पुत्री शीतल का विवाह हस्तिनापुर निवासी सतवीर सारवान के सुपुत्र अंकित, आमपड़ाव निवासी ओम प्रकाश की पुत्री अमृता का विवाह ग्राम पावली बिजनौर निवासी प्यारे लाल के सुपुत्र दीपक और शिवपुर निवासी स्व. प्रेम सिंह की सुपुत्री शिवानी का विवाह लखीमपुर खीरी निवासी छैलू सिंह के सुपुत्र राजू के साथ कराया गया। पंडित जानकी प्रसाद द्विवेदी के सानिध्य में विवाह समारोह वैदिक मंत्रों के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर वर-वधू को जीवन उपयोगी सामग्री दीवान, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, कुंडल, मंगलसूत्र, पाइजेब आदि भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष गोपाल बंसल, सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल, सह संयोजक राजेंद्र जखमोला, प्रांतीय उपाध्यक्ष वीपी गुप्ता, जेके मोंगा, रश्मि मोंगा, सुनील गुप्ता, चंद्रशेखर, श्रीकृष्ण सिंघानिया, राकेश जोशी, जीपी अग्रवाल, सेवकराम मनूजा, सुरेंद्र गोयल, अवधेश अग्रवाल, सूरत सिंह रावत व लक्ष्मी नारायण चावला आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed