{"_id":"5bfd7a59bdec2241871ff0ab","slug":"111543338585-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की गुणवता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: सीमा जौनसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की गुणवता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: सीमा जौनसारी
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रबंधन सीमा जौनसारी ने मंगलवार को कोटद्वार पहुंचकर क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने बीआरसी सुखरो और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय का जायजा भी लिया। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रबंधन सीमा जौनसारी और सीमैट के विशेषज्ञ मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण किया। उन्होंने आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोटाढांक, आदर्श प्राथमिक विद्यालय सुखरो और जूनियर हाईस्कूल सिम्मलचौड़ का निरीक्षण करने के साथ ही बीआरसी और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय का जायजा भी लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कायम कर शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई। निदेशक प्राथमिक विद्यालय मोटाढांक की व्यवस्थाओं को देखकर काफी खुश हुईं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से करने और कमजोर छात्रों पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारियों और शिक्षकों को मिलकर प्रयास करने होंगे, तभी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। विशेषज्ञ सीमैट मोहन सिंह बिष्ट ने शिक्षकों को स्कूल डायरी को नियमित करने के साथ ही सीखने की प्रक्रिया पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर उप खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक अभिषेक शुक्ला व पंकजवरण चंदोला आदि मौजूद रहे।