{"_id":"5bf19e97bdec2269385b7451","slug":"111542561431-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य बनाने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य बनाने के दिए टिप्स
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरोंखाल/कोटद्वार। जनता इंटर कालेज ग्वीनखाल में छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए दो दिवसीय करियर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को विभिन्न कोर्सों की जानकारी और भविष्य में करियर बनाने के टिप्स दिए गए। कार्यशाला में ब्लॉक के छह इंटर कालेजों के 320 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को जनता इंटर कालेज ग्वीनखाल में आयोजित कार्यशाला में इंटर कॉलेज कोठिला, जीआईसी बीरोंखाल, इंटर कॉलेज ललितपुर, जीआईसी सुंदरखाल, इंटर कॉलेज देवीखाल (कोठा) के कक्षा-10, 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स, नेवी, आर्मी व एयरफोर्स में शामिल होने के लिए परीक्षा की तैयारियों को लेकर टिप्स दिए। शीतल चौधरी ट्रस्ट के संस्थापक एमपी सिंह, जनता इंटर कॉलेज ग्वीनखाल से सेवानिवृत्त प्रवक्ता आशा राम गौनियाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और बेहतर भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं।
इस मौके पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह राणा, शिक्षक जेपीसी थपलियाल, प्रकाश नौगाई, सुभाष सैनी, विनय कुमार, महानंद सिंह रावत व पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
-फोटो