{"_id":"5b8d692742c792466578d27e","slug":"111535994151-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा लौटाने की मांग को लेकर पीएसीएल निवेशकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा लौटाने की मांग को लेकर पीएसीएल निवेशकों ने दिया धरना
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रियल इस्टेट कंपनी पीएसीएल के निवेशक और अभिकर्ताओं का सोमवार को दसवें दिन भी तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। केंद्र सरकार की उपेक्षा से खफा निवेशक और अभिकर्ता पांच सितंबर को नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
पीएसीएल के निवेशक और अभिकर्ताओं ने सोमवार को लगातार दसवें दिन कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर निवेशकों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चार साल बाद भी पैसा लौटाने की दिशा में कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी नुमाइंदा अभी तक धरनास्थल पर उनकी बात सुनने के लिए नहीं पहुंचा है। लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर के निवेशक दिल्ली कूच करने को बाध्य होंगे। धरना-प्रदर्शन करने वालों में संघर्ष समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, प्रताप सिंह, नीमा भंडारी, सुखदेव शास्त्री, कल्पना रावत, गजे सिंह रावत, बलवीर सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, शेर सिंह व चंपा राणा आदि मौजूद रहे।
फोटो