{"_id":"5b1814a04f1c1bf56e8b6999","slug":"111528304800-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से भवन क्षतिग्रस्त-COORDINATION","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से भवन क्षतिग्रस्त-COORDINATION
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। तहसील कोटद्वार के हर्षू गांव में वज्रपात से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान घर में रह रहे परिवार ने भागकर जान बचाई। घटना में गोशाला में एक बकरी मर गई और पानी का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।
बुधवार को विकासखंड दुगड्डा के पट्टी अजमेर पल्ला के हर्षू गांव में तड़के तीन बजे जगमोहन द्विवेदी के आवासीय मकान में तेज धमाके के साथ वज्रपात होने से अफरा-तफरी मच गई। गृह स्वामी जगमोहन और उनके परिवार ने दौड़कर अपनी जान बचाई। ग्रामीण जगमोहन ने बताया कि वह घर पर सो रहे थे, तभी अचानक तड़के तीन बजे जोर के धमाके से वह भयभीत हो गए। घर के सभी विद्युत उपकरण एक-एक कर जलने लगे। अंधेरा होने से वह मुश्किल से बाहर निकले। गोशाला पहुंचने पर वहां एक बकरी मरी मिली, साथ ही निकट ही स्थित पेयजल टैंक भी क्षतिग्रस्त मिला। एसडीएम राकेेश तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा।