{"_id":"5b0d896e4f1c1ba46e8b5460","slug":"111527613806-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में फैली आग, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में फैली आग, मची खलबली
Updated Tue, 29 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कालागढ़ वन क्षेत्र की मैदावन रेंज में कार्बेट नेशनल पार्क के जंगल एक सप्ताह से जल रहे हैं, लेकिन वन विभाग अभी तक आग नहीं बुझा पाया। आग से अभी तक कई हेक्टेयर जंगल जल चुका है। वहीं मंगलवार को कार्बेट नेशनल पार्क के कपाट संख्या 26 में आग लग गई।
कार्बेट नेशनल पार्क के कपाट संख्या 26 में लगी आग कांडानाला, तैडिया, पांड होते हुए पालपुर, खगसगड़ी और बुगसगड़ी रौलों तक फैल गई। इसके अलावा गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज भी आग की चपेट में आ गई है। कार्बेट पार्क में आग लगने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग बुझाई नहीं जा सकी। वहीं बारिश से थोड़ी राहत तो पहुंची लेकिन आग नहीं बुझ पाई।
तैडिया गांव निवासी सरोजनी ध्यानी, लोकानंद सिंह, राम सिंह व वीर सिंह ने बताया कि कार्बेट पार्क के बाद गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज भी आग की चपेट में आग गई। पिछले दिनों से लगातार रौंदड़ी, सकनेड़ी, भद्वाड़ और मंदाल पार क्षेत्र में आग फैली हुई है। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र आग पर काबू पाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।