फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खननकारियों में संघर्ष, चार को उठा ले गई बिजनौर पुलिस

खननकारियों में संघर्ष, चार को उठा ले गई बिजनौर पुलिस

Sun, 15 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खननकारियों में संघर्ष, चार को उठा ले गई बिजनौर पुलिस
कोटद्वार। यूपी और उत्तराखंड की सीमा में स्थित खोह नदी में शनिवार शाम कोटद्वार और बिजनौर के खननकारियों में हुए संघर्ष के मामले में बिजनौर पुलिस चार युवकों को उठा ले गई है। उनके खिलाफ शांतिभंग में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, कोटद्वार के खननकारियों ने आरोप लगाया कि बिजनौर से आए 40 से 50 लोगों ने डंपर भरने को लेकर जमकर विवाद किया और हवा में तमंचा लहराते हुए उनका 15 लाख रुपये कैश लूट लिया। कोटद्वार पुलिस ने घटनास्थल यूपी का बताते हुए उन्हें नजीबाबाद या नगीना देहात में मुकदमा दर्ज कराने की बात कर पल्ला झाड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम खोह नदी में डंपर भरने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। खननकारियों के इस विवाद से कोटद्वार पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए इसे यूपी का मामला बताया। कोटद्वार के कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि यह मामला यूपी क्षेत्र का होने के कारण दोनों पार्टियों से वहीं पर तहरीर और मुकदमा कायम कराने की बात कही गई है। उधर, यूपी बार्डर पर खननकारियों में विवाद की सूचना पर डायल-100 की पुलिस टीम कोटद्वार के पास दिल्ली फार्म से कोटद्वार के चार युवकों दिलीप, रजत कुमार, अब्बास और सुनील सैैनी को नगीना देहात के रायपुर थाने ले गई। उनके खिलाफ वहां पर शांतिभंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खोह नदी में खनन के पट्टे धारक गौरव अग्रवाल, भूपेंद्र कंडारी और संदीप बिष्ट की ओर से कोटद्वार और बिजनौर के नगीना देहात रायपुर थाने में नजीबाबाद के 40 से 50 युवकों पर उनके साथ मारपीट करने और 15 लाख रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाया है। बताया कि तमंचा लहराने वाले युवक नजीबाबाद की ओर से आए थे। हालांकि कैश लूटने की यह रिपोर्ट न तो कोटद्वार में दर्ज हुई है और न ही बिजनौर जिले में। बिजनौर की रायपुर थाना पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed