फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत

क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत

Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत
कोटद्वार। नागरिक मंच की यहां हुई बैठक में कोटद्वार को जिला बनाने, कंडी मार्ग, चिलरखाल-लालढांग मार्ग और कण्वाश्रम के विकास के मुद्दे छाए रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मंच के सभी सदस्य दलीय भावना से ऊपर उठकर आंदोलन में जुटे, आज कोटद्वार और ग्रामीण अंचल की ज्वलंत समस्याओं के लिए उसी भावना की जरूरत है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण चावला ने की। बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री हरीश चंद्र भदोला ने सत्तारूढ़ दल समेत सभी राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि कोटद्वार की कई समस्याएं चुनावी वायदों तक ही सिमट कर रह गई हैं। चार साल से मोटर नगर में बस अड्डा बनाने के लिए गड्डा खोदकर छोड़ दिया गया है। पालिका अपने क्षेत्र में सीवर, कूड़ा निस्तारण, अतिक्रमण से जूझ रही है।
विज्ञापन

सदस्यों ने सरकार से प्रेक्षागृह में स्थापित स्व. बैरिस्टर मुकंदीलाल की मूर्ति को उचित स्थान पर लगाने, गाड़ीघाट में निर्मित ग्रास्टनगंज मोटर पुल के निर्माण में तेजी लाने और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष पूरण सिंह रावत और ठाकुर विजय नारायण सिंह, आरसी कोठारी, पीएस रावत, शोभा बहुगुणा भंडारी, विजय माहेश्वरी, सूर्यनारायण पांडे, बीरेंद्र गुसाईं, पारेश्वर कुकशाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed