फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोटद्वार तहसील मुख्यालय में केरल में हो रही राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की हत्या पर विरोध दर्ज कराया। कहा कि केरल में वामपंथियों द्वारा भाजपा, संघ और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

मंगलवार को तहसील परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केरल की वामपंथी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरव नौडियाल ने कहा कि केरल में वामपंथियों द्वारा भाजपा संघ और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं। केरल की वामपंथी सरकार भी इसमें शामिल है और इस तरह की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदर्शन में जिला संयोजक शांतनु थलियाल, कौशिक बेबनी, अमित बड़ोला, पंकज नेगी, रमता बिष्ट, मोहित कंडवाल व अखिल बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed