{"_id":"621cbd40433a6865ba640076","slug":"11-women-honored-for-doing-excellent-work-kotdwar-news-drn4051990145","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया (द होप सोसाइटी) की ओर से आयोजित ‘शाइन महिला सम्मेलन’ में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
पटेल मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि आस्ट्रेलिया से आए डगलस थॉमस व रूबीना ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं आज हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। महिला सशक्तीकरण और शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे देश भी भारत से प्रेरणा ले रहे हैं। संस्था के निदेशक अमित शमुएल ने कहा कि महिलाओं पर परिवार व समाज की जिम्मेदारी होती है। उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाना जरूरी है, तभी वह समाज को सही दिशा व दशा दे सकेंगी। इस मौके पर महिला उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पार्षद आशा चौहान, एवीएन स्कूल की प्रबंधक अनुराधा नैथानी, शिक्षिका मीना सेमवाल, रेणु काला, उपनिरीक्षक दीपा मल, रचना रानी, पुलिस आरक्षी रजनी नौटियाल, अंकिता, समाज सेविका ईशा ओम सती, अरुर्णिमा बिष्ट शामिल रहे। इस मौके पर संस्था की प्रबंधक डेजी समुएल, संयोजिकी शालिनी सिंह, राखी, तमन्ना, सुशीला, शहरीन, चंदा, आयरिस, अमृत, सामर्थ हैमिल्टन, जॉनाथन, जगतपाल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।