फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   105 habitations will solve water crisis

105 बस्तियों को मिलेगी पेयजल संकट से निजात

Sat, 22 Oct 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कीर्तिनगर (श्रीनगर)
अमर उजाला ब्यूरो/ कीर्तिनगर (श्रीनगर) Updated Sat, 22 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
105 habitations will solve water crisis
श्रीनगर पालिका क्षेत्र में हो रहे घटिया ड़ामरीकरण के विरोध में धरना प्रर्दशन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala.

विकास खंड की करीब 105 बस्तियों को जल्द ही पेयजल किल्लत से निजात मिल जाएगी। इन बस्तियों में पेयजल आपूर्ति के लिए अकरी बारजूला पेयजल योजना निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। योजना से प्रतिव्यक्ति 70 लीटर पेयजल प्रतिदिन आपूर्ति होनी है। 

विज्ञापन


विकास खंड की 18 ग्राम पंचायतों की 105 बस्तियों के लिए 47 करोड़ 70 लाख की लागत से बनाए जाने वाली अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना पर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति वर्ष 2015 में मिली थी।
विज्ञापन


वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे अकरी बारजूला, कड़ोकोट, डागर व मलेथा पट्टी के ग्रामीण वर्षों से पेयजल योजना की आस लगाए बैठे थे। योजना के शिलान्यास व निर्माण कार्य शुरू किए जाने की तैयारियों को लेकर पेयजल एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के प्रतिनिधि के तौर पर राकेश बिष्ट ने ग्राम पंचायत जुयालगढ़ में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा एवं पेयजल मंत्री 23 अक्टूबर को जुयालगढ़ के पास अलकनंदा नदी के किनारे पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed