फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तेज हवा से घरों के ऊपर गिरा आम का भारी पेड़, बड़ा हादसा टला

तेज हवा से घरों के ऊपर गिरा आम का भारी पेड़, बड़ा हादसा टला

Thu, 02 May 2019 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
तेज हवा से घरों के ऊपर गिरा आम का भारी पेड़, बड़ा हादसा टला
कोटद्वार। बुधवार देर रात लोअर कालाबड़ में एक आम का भारी भरकम पेड़ घरों के ऊपर गिर गया। घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर घरों से बाहर की ओर दौड़े। गनीमत यह रही कि पेड़ दो भागों में टूटकर दो भवनों के ऊपर गिरा। गनीमत रही कि भवनों को कोई अधिक नुकसान नहीं पहुंचा। भवन स्वामी की सूचना पर लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन ने पेड़ को काटकर हटाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोअर कालाबड़ निवासी आशीष किमोठी ने बताया कि बुधवार रात तेज हवाओं से उनके मोहल्ले में एक आम का भारी भरकम पेड़ टूटकर घरों पर गिर गया। तेज आवाज होते ही लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। घर के ऊपर का नजारा देखा तो लोगों में अफरातफरी मच गई। पेड़ का एक हिस्सा जहां उनके आवास के ऊपर गिरा, वहीं दूसरा हिस्सा बद्री-केदार ट्रेडर्स के भवन में जा गिरा। सूचना पर बृहस्पतिवार को राजस्व उप निरीक्षक आशीष केमनी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

.
आम, लीची समेत बागवानी को पहुंचा नुकसान
बुधवार रात नौ बजे मौसम का मिजाज बदलते ही पूरी रातभर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं के चलने से रातभर बिजली की आंख मिचौली बनी रही। लोगों को भीषण गर्मी से भी दो-चार होना पड़ा। तेज हवाएं चलने से क्षेत्र में आम, लीची, आडू आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाएं चलने का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed