{"_id":"5c09532bbdec2241852c5403","slug":"101544114987-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए परिषद ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए परिषद ने तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने श्रीराम की जन्म भूमि को हिंदुओं को सौंपने के लिए संसद में अध्यादेश लाकर कानून बनाने की मांग के लिए तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने राम मंदिर बनाने की मांग के लिए एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं के आस्था के प्रतीक श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या को लेकर कोर्ट में कई वर्षों से मामला विचाराधीन है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिषद ने सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसद में कानून बनाकर अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण नौटियाल, कपिल राजपूत, विनीत भट्ट, नरोत्तम सिंह, मनोज भंडारी, संजय गोदियाल, अरुण द्विवेदी, चंद्रकला, लज्जू रावत और सतेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।