फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार में अस्तित्व में आई स्थानीय सरकार, मेयर समेत 40 पार्षदों ने ली शपथ-COORDINATION

कोटद्वार में अस्तित्व में आई स्थानीय सरकार, मेयर समेत 40 पार्षदों ने ली शपथ-COORDINATION

Sun, 02 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में अस्तित्व में आई स्थानीय सरकार, मेयर समेत 40 पार्षदों ने ली शपथ-COORDINATION
कोटद्वार। नवसृजित नगर निगम कोटद्वार की मेयर हेमलता नेगी और 40 पार्षदों ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पहली बोर्ड बैठक में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने समेत 20 प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

रविवार को मालवीय उद्यान (पश्चिमी)में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एडीएम पौड़ी रामजी शरण शर्मा ने नवनिर्वाचित मेयर हेमलता नेगी को सुबह 11:27 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मेयर पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद हेमलता नेगी ने 40 पार्षदों को पद और उनके दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मालवीय पार्क (पूर्वी) में नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें शहर और निगम में शामिल नए क्षेत्रों के विकास का संकल्प लिया गया। बैठक में काशीरामपुर तल्ला में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर आक्रोश जताते हुए इसे रोकने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने समेत 20 प्रस्ताव पारित किए गए। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम कोटद्वार कमलेश मेहता, तहसीलदार सुनील राज, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed