फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   श्री सिद्धबाबा के जागरों से गुंजायमान हुआ सिद्धों का डांडा

श्री सिद्धबाबा के जागरों से गुंजायमान हुआ सिद्धों का डांडा

Sun, 02 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
श्री सिद्धबाबा के जागरों से गुंजायमान हुआ सिद्धों का डांडा
कोटद्वार। श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव के अंतिम दिन बाबा के जागरों का आयोजन किया गया। जागरियों की डौंर-थाली की थाप पर गुरु गोरखनाथ, माता भगवती, भैरों, नरसिंह और हनुमानजी के जागरों से सिद्धों का डांडा गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह से दोपहर तक बाबा के जागरों का श्रवण कर मन्नतें मांगी। रविवार को सुबह दस बजे से एकादश कुंडीय यज्ञ परिसर में बाबा के जागर लगाए गए। इसमें ढौटियाल से पहुंचे जागरी मदनलाल के सानिध्य में जागरी सर्वेंद्र कुकरेती और अनिल कुमार ने अपनी डौंर-थाली की थाप शुरू कर सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की स्तुति की। उसके बाद उन्होंने माता भगवती, नरसिंह, गुरु गोरखनाथ और हनुमानजी के जागर लगाए। जैसे ही उन्होंने माता का जागर शुरू किया, महिलाओं पर माता प्रकट होकर नाचने लगी। इसके बाद गोरखनाथ और हनुमानजी के जागरों में कई लोगों पर एक साथ देवता प्रकट होकर नाचने लगे। भैरों और नरसिंह देवता के पाश्वा जलते अंगारों पर नाचने लगे। उन्होंने जलते अंगारों को चबाना शुरू कर दिया। श्री सिद्धबली बाबा के जागर लगते ही बाबा के पश्वा बाबा राम नाथ पर सिद्धबली प्रकट होकर नाचने लगे। श्रद्धालुओं ने बाबा से सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


महोत्सव में कटा गया सिद्धबाबा का सवा मन का रोट
महोत्सव के दौरान बाबा के जागरों के बीच जलते अंगारों पर सिद्धबली बाबा के प्रसाद के रूप में सवा मन का रोट पकाया गया। मंदिर के महंत दिलीप रावत की मौजूदगी में बाबा रामनाथ ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ रोट में सिद्धबाबा का त्रिशूल लगाते हुए काटा। पहले रोट को सिद्धबाबा को चढ़ाया गया। उसके बाद उसे श्रद्धालुओं में बांटा गया।
विज्ञापन


आर्मी के 42 जवानों ने महोत्सव में दी अपनी सेवाएं
सिद्धबली महोत्सव के आखिरी दिन बाबा के दरबार में आर्मी के जवानों ने भी अपनी सेवाएं दीं। गढ़वाल राइफल्स के कोटद्वार एमटी कैंप में तैनात सूबेदार मेजर यशवंत सिंह के मार्गदर्शन 42 जवानों ने अपनी सेवाएं दीं। गेट से लेकर मंदिर तक बाबा के दर्शनों को पहुंचने वाले हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की लाइन बनाने में मदद की। उन्हें सकुशल श्री सिद्धबाबा के दर्शन कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महोत्सव के संयोजक और उद्योगपति अनिल कंसल की ओर से पिछले तीन दिन से निरंतर लगाए गए भंडारे में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर बाबा के प्रसाद स्वरूप भंडारा ग्रहण किया।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed