{"_id":"5bc3711bbdec22693327673b","slug":"101539535131-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने जताया कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने जताया कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय का विरोध
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद पौड़ी गढ़वाल दुगड्डा इकाई की ओर से शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वर्तमान परिपेक्ष्य में शिक्षकों की चुनौतियां एवं उनके समाधान विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर दुगड्डा ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विपिन चौहान को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।
बीआरसी सभागार में आयोजित गोष्ठी में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने राजकीय विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, परीक्षा प्रणाली, शैक्षिक नवाचारों, ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन और प्राइवेट विद्यालयों के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करने में आने वाली चुनौतियों पर परिचर्चा की। शिक्षकों ने उनको अन्य कार्यों में लगाने और 10 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय पर विरोध जताया।
इस मौके पर विकास खंड दुगड्डा की नई ब्लाक कार्यकारिणी के गठन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष दीवान सिंह रावत और जयहरीखाल के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत की देखरेख में विपिन चौहान को निर्विरोध अध्यक्ष, भोपाल सिंह रावत को ब्लाक मंत्री और संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह राणा, जिला महामंत्री भगत सिंह भंडारी, प्रदीप बलूनी, अरुण कुकरेती, प्रकाश चौधरी, नागेंद्र डोबरियाल, पंकज चंदोला व उमेश वर्मा आदि उपस्थित थे।
-फोटो