फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर आया मलबा, वाहनों के पहिए थमे

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर आया मलबा, वाहनों के पहिए थमे

Sat, 01 Sep 2018 09:24 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर आया मलबा, वाहनों के पहिए थमे
कोटद्वार। शनिवार शाम को क्षेत्र में हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार- दुगड्डा के बीच लालपुल के पास एक बार फिर से भारी मलबा आ गया। इससे एनएच ठप हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को शाम के करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात चल रहा था। तभी लाल पुल के पास पूर्व में टूटी पहाड़ी का अटका हुआ मलबा सड़क पर आ गया। इसके कारण मार्ग पर वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। भारी मलबा आने के कारण वाहनों की लंबी कतार और ऊपर से हो रही बारिश के चलते वाहनों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। लोग भूस्खलन के भय से वाहनों के अंदर दुबके रहे। इस बीच करीब एक घंटे के बाद सूचना पर एनएच विभाग ने अपनी जेसीबी को मलबा हटाने के लिए लगाया। दुगड्डा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करने के लिए वाहनों की एक ओर लाइन लगाई। समाचार लिखे जाने तक मलबा हटाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

उधर, एनएच धुमाकोट के सहायक अभियंता आरके असवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन से आए मलबे को हटाने के लिए मशीनें लगा रखी हैं। शीघ्र मलबा हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed