{"_id":"5acba0464f1c1b556b8b49ef","slug":"101523294278-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी के लिए तहसील में गरजे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी के लिए तहसील में गरजे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, प्रदर्शन
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गत पांच वर्षों से शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन वर्दी न मिलने से भड़के उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ ने लगातार पांचवें दिन कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। महासंघ ने शासन और प्रशासन पर की वर्दी के प्रकरण में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि वर्दी मिलने के बाद ही धरना-प्रदर्शन स्थगित किया जाएगा।
सोमवार को महासंघ की कोटद्वार इकाई ने लगातार पांचवें दिन कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन कर शासन और प्रशासन से वर्दी दिलाने की मांग की। महासंघ की कोटद्वार इकाई के अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान और मंत्री बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गत मार्च माह में सरकार और प्रशासन को इस आशय का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरना-प्रदर्शन में साबर सिंह रावत, गिरीश चंद्र, घन्नालाल, मनोज कुमार और अनीता देवी आदि मौजूद थे।