फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन पर जताया शोक

भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन पर जताया शोक

Mon, 26 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन पर जताया शोक
कोटद्वार/सतपुली। भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने थराली के विधायक मगनलाल शाह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री विरेंद्र रावत, उमेश त्रिपाठी, चंद्र मोहन जसोला, मनीष शर्मा, गोविंद लड्डा, अमित भारद्वाज, अनीता आर्य, गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, लता बलूनी, मनेश्वरी बिष्ट, रानी नेगी, शांतनु रावत, अंकित अग्रवाल, शांता बमराड़ा, राजेश जोशी, सुरेश शर्मा, अनुज भट्ट, दुर्गेश जोशी व मोहित मौर्य आदि मौजूद रहे।

सोमवार को कोटद्वार स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बीते कई दिनों से थराली विधायक बीमार चल रहे थे। उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। उनकी रविवार रात को मृत्यु हो गई। स्व. मगनलाल शाह के आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हानि हुई है। उधर, सतपुली में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में भाजपा के जिला विस्तारक अशोक पांडे की अध्यक्षता में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में थराली से भाजपा विधायक मगनलाल शाह एवं कस्बे के भाजपा कार्यकर्ता धनंजय नैथानी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री देवेंद्र गौड़, चंद्रकला आर्य, वीरा जुयाल, नरेश पोखरियाल, बिजेंद्र हेमदान, कुसुम खंतवाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed