{"_id":"5a5ce0a34f1c1b72268b4883","slug":"101516036259-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवरों से निजात पाने को वनमंत्री से मिले काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवरों से निजात पाने को वनमंत्री से मिले काश्तकार
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र में हाथी की दहशत से परेेशान काश्तकारों ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मुलाकात कर जंगली जानवरों से सुरक्षा और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
स्वाभिमान मोर्चा पर्वतीय दुगड्डा के अध्यक्ष रमेश भंडारी ने ग्रामीणों के साथ वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत से मुलाकात कर काश्तकारों को हो रही समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा के गांव धूराताल, रामड़ी, पुलिंडा रामड़ी, पुलिंडा, गिंठाला, मुंडला, मथाणा व ग्वीराला में जंगली जानवरों की दहशत है। हाथियों ने काश्तकारों की खेती चौपट कर दी है, जिससे उनको आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वन विभाग द्वारा काश्तकारों को नुकसान के एवज में जो मुआवजा दिया जा रहा, वह पर्याप्त नहीं है। इसको किसान लेने से मना कर रहे हैं। एक तरफ तो सरकार पलायन रोकने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चौपट हो रही फसल का मुआवजा भी उन्हें पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहा है। काश्तकारों ने हाथियों से फसल को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाने और बर्बाद फसल के एवज में पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।
इस अवसर पर बलवीर सिंह, ताजवर सिंह, राधेश्याम, सर्वेशर, जोत सिंह, राजेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, महेंद्र सिंह, पूरण सिंह, धीरज सिंह, वृजमोहन सिंह, हरी सिंह, विक्रम सिंह, बलवंत सिंह व अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।