{"_id":"58b069514f1c1ba03fb242a8","slug":"10-villages-received-gift-of-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 गांवों को मिली पुल की सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 गांवों को मिली पुल की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में भूस्खलन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पाबौ के खिर्सू-मुसागली-दमदेवल मार्ग पर मुसागली के निकट मोटर मार्ग पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुल की लंबाई 36 मीटर, जबकि ऊंचाई करीब आठ मीटर होगी। दो करोड़ 29 लाख की लागत से बनाए जा रहे इस पुल से क्षेत्र के 10 गांवों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
क्षेत्र में पड़ते बिडोलस्यूं पट्टी के बिडोली, मरोड़ा, थानधार, निसनी, बुडनी, घुन्ना व पसीणा के लिए नेशनल हाईवे के साथ ही सड़क जाती है। सड़क पर कटान अधिक होने के कारण बरसात में पहाड़ खिसकने का खतरा बन जाता है। खतरे को देखते हुए मोटर मार्ग के साथ-साथ पैदल मार्ग भी बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में इन गांवों के लोगों को पाबौ व पैठानी जाने के लिए अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था।
क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए लोनिवि ने पुल बनाने का काम शुरू किया है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र नौटियाल मंगल सिंह नेगी, संजय ढौडियाल, विजय सिंह नेगी, जगदीश ढौंडियाल, राघवेंद्र सिंह ने पुल निर्माणाधीन होने से खुशी जाहिर की है
विज्ञापन
कोट्स
दो करोड़ 29 लाख की लागत से पुल निर्माण का काम शुरू कर दिया है। पुल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बरसात के दिनों में अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा।
-प्रत्यूष कुमार, ईई लोनिवि खंड पाबौ।