फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   1 killed in head-on collision of two bike riders

आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत

Thu, 11 Feb 2016 09:17 PM IST
अमर उजाला कोटद्वार
अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 11 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

यूपी की जाफरा पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम सुपेंद्र सिंह यादव (35) पुत्र हरपाल सिंह निवासी जाफतागंज नजीबाबाद जिला बिजनौर कोटद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। इसी बीच रिक्की (32) पुत्र स्व. सुंदरलाल निवासी इंद्रानगर आमपड़ाव नजीबाबाद से कोटद्वार की ओर आ रहा था। सुखरो पुल के समीप बारह ड्रम जगह के पास दोनों तेज रफ्तार बाइकें आपस में भिड़ गईं।


दुर्घटना में बाइकों पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर आई। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शवों की शिनाख्त कर ली है। सुपेंद्र सिंह यादव की जेब से मिले कागजातों के आधार पर वह होमगार्ड का जवान बताया जा रहा है, जबकि रिक्की कोटद्वार नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed