फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kishore Upadhyay started visiting assemblies.

बागी विधायकों के क्षेत्र में पैठ बनाने जुटी कांग्रेस 

Sat, 02 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Apr 2016 10:25 PM IST
सार

  • -किशोर उपाध्याय ने शुरू किया विधानसभाओं का दौरा
  • -पूर्व सीएम विजय बहुगुणा भी खास तौर से निशाने पर
  • -बहुगुणा के पैतृक गांव बुघाणी से दस अप्रैल को शुरू होगी मशाल यात्रा

विज्ञापन
Kishore Upadhyay started visiting assemblies.
- फोटो : file photo

विस्तार

अपने बागी विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों की सेंधमारी में कांग्रेस जुट गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से इसकी शुरुआत करने की तैयारी कर ली है। वह रविवार को रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इसी पैटर्न पर पदयात्राओं की शुरुआत कर चुके हैं। कांग्रेस के निशाने पर खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा हैं। दस अप्रैल से बहुगुणा के पैतृक गांव बुघाणी से कांग्रेस मशाल लेकर ‘उत्तराखंड बचाओ, लोक तंत्र बचाओ’ कार्यक्रम की शुरुआत भी करने जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के सामने अब चुनौती बागी विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को नुकसान से बचाने की है। नौ में से करीब चार सीटों पर कांग्रेस यह मान कर चल रही थी कि इन सीटों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ विधानभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्त्ता है मासूम
ऐसे में अब इन सीटों को वापस लाने की रणनीति में भी कांग्रेस जुट गई है। वहीं कांग्रेस इन नौ विधायकों के क्षेत्र में सेंधमारी कर बागी विधायकों के साथ ही भाजपा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश में है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुताबिक नौ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के कार्यकर्ता मायूस हैं। इस मायूसी को तोड़ने के लिए कांग्रेस इन कार्यकर्ताओं के बीच में जाएगी। साथ ही इन क्षेत्रों में लोगों को यह भी बताया जाएगा कि अपने फायदे के लिए किस तरह से इन बागी विधायकों ने क्षेत्र के लोगों को किस तरह से नुकसान पहुंचाया है।

कांग्रेस के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा

Kishore Upadhyay started visiting assemblies.
विजय बहुगुणा

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी कांग्रेस के निशाने पर हैं। दस अप्रैल से कांग्रेस विजय बहुगुणा के पैतृक गांव बुघाणी से मशाल यात्रा भी शुरू कर रही है। दस अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक के इस कार्यक्रम में कांग्रेस हर जिलें में धरना प्रदर्शन करेगी। 

किशोर के मुताबिक उत्तराखंड बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के इस कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित समाज के अन्य वर्गों को भी साथ लिया जाएगा। हर जगह से मशाल लेकर दून पहुंचा जाएगा। 

18 मार्च को सदन में भाजपा ने कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार को गिराने की साजिश की थी। एक माह बाद ठीक इसी दिन 18 अप्रैल को कांग्रेस विधानसभा पहुंचकर लोकतंत्र बचाने की शपथ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed