फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   how to become a monk

कुछ ऐसी होती है सामान्य से संन्यासी बनने की कठिन डगर

Thu, 28 Apr 2016 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Apr 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
how to become a monk
कुंभ

कुंभ और अनेक धार्मिक पर्वों के दौरान हजारों संन्यासी दिखाई देते हैं। लेकिन आत्मज्ञान के इस मार्ग पर चलना कोई आसान काम नहीं है। एक सामान्य इंसान से संन्यासी बनने का रास्ता बेहद कठिन तप से होकर जाता है, जिसे पार करना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। आइए जानते हैं संन्यासी बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है...

विज्ञापन


संन्यासी बनने के लिए पांच चरणों में दीक्षा दी जाती है।

पहला चरणः
पहले चरण में शिष्य पांच गुरुओं से दीक्षा लेता है। जब गुरु द्वारा शिष्य पहली शिक्षा प्राप्त करता है तो वह आम इंसान से संन्यासी बन जाता है। इन पांच गुरुओं के कार्य भी अलग-अलग होते हैं। पहला गुरु शिष्य की चोटी कटवाता है। दूसरा गुरु शिष्य को भगवा ‌वस्‍त्र धारण कराता है। तीसरा गुरु शिष्य को रुद्राक्ष की माला पहनाता है। चौथा गुरु शिष्य को लंगोट पहनाता है और पांचवा गुरु शिष्य को भस्म लगाकर उसे संन्यासी बनाता है।
विज्ञापन


दूसरा चरणः
दूसरे चरण में विर्जा हवन की दीक्षा दी जाती है, जिसके लिए संन्यासी का मुंडन किया जाता है। उसके बाद जनेऊ धारण कर व‌‌ह नदी के तट पर जाता है। जहां उसे विर्जा हवन दीक्षा दी जाती है। इस दीक्षा में उसे अपने माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी, बच्चों व परिजनों आदी का पिंडदान करना होता है। इसके बाद संन्यास में उसका दूसरा जन्‍म होता है। यह दीक्षा उज्जैन सिंहस्‍थ, हरिद्वार, इलाहाबाद, नासिक कुंभ में दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे और क‌‌ठिन होते जाते हैं ये दीक्षा चरण

how to become a monk
संत

तीसरा चरणः
इस चरण में धूनी तपन संस्कार किया जाता है। इस क्रिया से पहले रात में धूनी जलाई जाती है और भजन किए जाते हैं। फिर सुबह आचार्य महामंडलेश्वर संन्यासी को बुलाते हैं और मंत्रोच्चारण के साथ उसे नया नाम दिया जाता है।

चौथा चरणः
इस दीक्षा में संन्यासी को दिगंबर बनने की दीक्षा दी जाती है। यह दीक्षा धर्म ध्वजा के नीचे दी जाती है। जिसके बाद शिष्य दिगंबर साधु के रूप में जाता है।

पांचवा चरणः
इस दीक्षा में शिष्‍य अखाड़े को गुरु दक्षिणा देता है जिसके बाद अखाड़े द्वारा उसकी पुकार लगाई जाती है। इसके बाद उसे श्री दिगंबर साधु के नाम से बुलाया जाता है। इस दीक्षा में वह 12 माह तक नागा के रूप में रह सकता है। दीक्षा लेने के बाद न वह पलंग पर सो सकता है और न ही सिले हुए कपड़े पहन सकता है। इसके बाद संन्यासी भगवान शिव की तरह पूजा जाने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed