फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Hiljatra celebration was concluded

...जब 'पत्रकार' बन गया लखिया भूत!

Fri, 06 Sep 2013 11:41 PM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Sep 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hiljatra celebration was concluded

उत्साह और रोमांच के बीच कुमौड़ गांव का प्रसिद्ध हिलजात्रा उत्सव शुक्रवार देर शाम संपन्न हो गया। रस्सियों से जकड़े लखिया भूत के हिलजात्रा मैदान में पहुंचते ही वहां रौंगटे खड़ा करने वाला दृश्य पैदा हो गया।

विज्ञापन


हजारों लोग इस अद्भुत लोक परंपरा के गवाह बने। हिलजात्रा का आयोजन पिछले दो सौ सालों से होता आ रहा है। हिलजात्रा पर्व की तैयारी कुमौड़ गांव में एक सप्ताह पहले से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


पढें, पुलिसिया कार्रवाई में जश्न की जगह फूटे छत्रों की 'सिर'
विज्ञापन
विज्ञापन


80 हजार आबादी
शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 80 हजार आबादी वाले पिथौरागढ़ नगर के लोगों का रुख कुमौड़ गांव की ओर था। देखते ही देखते कुमौड़ के ऐतिहासिक मैदान लोगों से खचाखच भर गया। हजारों लोग लोग घरों की छतों में जमा हो गए।

तस्वीरों में देखें...एक था लखिया भूत

शाम करीब साढ़े छह बजे से उत्सव शुरू हुई। कुमौड़ के ऐतिहासिक कोट (किले) से सबसे पहले रोपाई करने वाली महिलाओं का दल मैदान में उतरा।

पढें, एक फूल हुआ कम तो, विष्णु ने शिव को अर्पित कर दी आंख


बड़ी-बड़ी रस्सियों से बांधा
उसके बाद गलिया बल्द (आलसी बैल) की जोड़ी लाई गई। काफी देर तक यह कार्यक्रम चला। शाम सवा छह बजे ढोल-नगाड़ों के बीच जैसे ही लखिया भूत को मैदान में लाया गया तो लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।

बच्चे इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे। लखिया भूत को नियंत्रित करने के लिए उसे बड़ी-बड़ी रस्सियों से बांधा गया था। लखियाभूत की भूमिका इस बार भी पत्रकार यशवंत महर ने निभाई।


पढें, 'शंभू' ने चाहा, तभी चढ़ सकेंगे भक्त केदारनाथ

विशेष प्रकार का मुखौटा
वह विशेष प्रकार का मुखौटा पहने हुए थे। बताया जाता है कि यह मुखौटा महर राजपूतों के वंशज नेपाल से जीतकर लाए थे। मान्यता है कि लखियाभूत जितना आक्रामक है, प्रसन्न होने पर उतना ही फलदायी भी होता है।

पढें, मेरे पति को सजा दो, नहीं तो नदी में लगा दूंगी छलांग

हजारों की तादाद में मौजूद महिलाओं तथा पुरुषों ने लखियाभूत का आशीर्वाद लिया। यह कार्यक्रम करीब दो घंटे चला।

क्या है मान्यता
विश्वास है कि इस तरह की उपासना तथा आयोजन से लखियाभूत प्रसन्न हो जाते हैं। इससे गांव तथा इलाके में किसी प्रकार की विपदा नहीं आती, फसल बेहतर होती है, सूखे का प्रकोप नहीं होता।

नेपाल में होती है इंद्रजात
पिथौरागढ़। नेपाल की राजधानी काठमांडू में हिलजात्रा की तर्ज पर इंद्रजात नाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। नेपाली उत्सवों के जानकार महेश चंद्र बराल बताते हैं कि इस बार नेपाल में इंद्रजात 18 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed