{"_id":"56ffdde54f1c1bbf75f0010b","slug":"high-altitude-center-will-be-uttarakhand-for-the-national-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 के राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में बनेंगे हाई एल्टीट्यूट सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2018 के राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में बनेंगे हाई एल्टीट्यूट सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों को बढ़ावा देने और वर्ष 2018 में प्रस्ताव राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर उत्तराखंड खेल विभाग गढ़वाल के पौड़ी और कुमाऊं के पिथौरागढ़ में हाई एल्टीट्यूट सेंटर बनाने जा रहा है। खेल विभाग ने योजना का अंतिम मसौदा तैयार कर केंद्रीय खेल मंत्रालय के अलावा स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) को भेज दिया है।
विज्ञापन
ताकि केंद्रीय खेल मंत्रालय से बजट आवंटन होने के साथ ही साई से तकनीकी विशेषज्ञों की मदद मिल सके। इसके साथ ही खेल विभाग ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में परचम लहराने वाले भूतपूर्व खिलाड़ियों को प्रतिमाह पेंशन देने की भी योजना बनाई है। जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
पर्वतीय इलाकों में खेल सुविधाओं को विकसित करने की दरकार
खेल सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि राज्य के मैदानी जिलों में काफी हद तक खेल सुविधाओं का विकास किया जा चुका है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में अभी भी खेल सुविधाओं को विकसित करने की दरकार है।
विज्ञापन
राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में हाकी, फुटबाल, एथलेटिक्स के अलावा पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा सके, इसके लिए पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और पौड़ी गढ़वाल के रॉसी में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर विकसित करने की तैयारी है। रॉसी में तो पहले से ही स्टेडियम मौजूद है।
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने योजनाओं को सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है। यदि केेंद्र योजना के तहत बजट का आवंटन करता है तो खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिसका उपयोग वर्ष 2018 में राज्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में किया जाएगा।